Deoghar: देवघर के टाउन थाना पुलिस ने नंदन पहाड़ के नजदीक हथियार का भय दिखा लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी में बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित डाढा सरांव निवासी दीपक कुमार सिंह, देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित संथाली के रहने वाले मोहम्मद सोनू और टाउन थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ निवासी सोनू कुमार उर्फ कौवा का नाम शामिल है।

आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम केएफ लिखा दो गोली और लूटे गये 26500 रुपये पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बीते 5 जून को बांधा निवासी कन्हैया झा थाना में लिखित आवेदन दिया कि नंदन पहाड़ के पास तीन अपराधियों ने देशी पिस्टल का भय दिखाकर 33 हजार 800 रुपया लूट लिया।
इसके बाद देवघर एसपी राकेश रंजन ने अरोपी को पकड़ने के लियेएसआईटी का गठन किया। एसआईटी की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुये नंदन पहाड़ के पास से तीन को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से लुटा हुआ 26500 रुपये, दो गोली, देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया।



