
Deoghar News : अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में जहां एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम रतन कुमार दास है जो नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ला का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह चारपाहिया वाहन से ससुराल बिहार के चंद्रम मंडी थाना क्षेत्र के भलुआ माधोपुर गांव गया था। चार पहिया वाहन वह खुद चला रहा था। वहां से वह अपने ससुर बिंदेश्वरी दास के साथ किसी काम से माधोपुर सिलफरी गया था।

लौटने के दौरान मंगलवार की देर रात को माधोपुर शिलफरी के बीच स्थित डढ़वा नदी के पास अचानक इंजन गर्म होकर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके ससुर को मामूली चोट आई।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद रतन की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
स्वजन देर रात को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम आप पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं अन्य स्थान पर हुए सड़क हादसे में निशांत कुमार अंशु कुमार देवघर विनायक कुमार बाघमारा देवघर और बिहार के बांका जिला के कटोरिया कि रहने गुड़िया कुमारी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



