
Madhupur (Deoghar): देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ैई थाना क्षेत्र से एक 14 साल का किशोर 15 दिनों से लापता था। जिसे एक शिक्षिका की मदद से बिहार के लखीसराय में बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग किसी बात को लेकर गुस्से में अपने घर से निकल गया और बिहार के लखीसराय पहुंच गया। यहां भटकते हुए वो एक स्कूल के पास पहुंचा, जहां एक शिक्षिका की नजर नाबालिग पर पड़ी। शिक्षिका ने बच्चे का जब हाल जानने की कोशिश की तो सबसे पहले उसने बताया कि वो डॉन दिनों से भूखा है। कुछ भोजन करा दें। शिक्षिका द्वारा उसे खाना खिलाने के बाद बच्चे ने अपनी आपबीती उन्हें बताई। इसके बाद स्कूल की शिक्षिका ने किशोर को लखीसराय थाना पहुंचा दिया। लखीसराय की पुलिस ने तुरंत देवघर के बुढ़ैई थाना में इसकी जानकारी दी। सूचना पर बुढ़ैई थाना पुलिस लखीसराय थाना पहुंची और किशोर को मधुपुर लाया गया। शनिवार को पुलिस ने बच्चें का बयान मधुपुर न्यायालय में दर्ज कराया।

बता दें कि बुढ़ैई थाना क्षेत्र अंतर्गत झिलुवा गांव निवासी साबो देवी ने अपने 14 वर्षीय पुत्र सिंटू मंडल के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में मामला दर्ज कराया था। माँ ने शिकायत की थी कि 3 अक्टूबर को गांव के ही किशोर छोटू मंडल से सिंटू का विवाद हुआ था। विवाद में कोटीन मंडल ने सिंटू को बुरी तरह मारपीट किया था। विवाद होने की सूचना पर वहां पहुंचकर अपने बेटे सिंटू को घर आने की बात कही। लेकिन वह घर आने से इंकार कर दिया। त्यौहार होने के कारण घर में खाना बनाने चली गई। बाद में जब बेटा सिंटू घर नहीं आया तो काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।



