Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज निवासी कुंदन महत्था और सागर महत्था के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में घायलों के पिता ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर से मामा के घर जा रहे थे।
इसी दौरान कृष्णापुरी के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।



