नई दिल्ली: जाने-माने उद्योगपति और गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (GIL) के चेयरमैन एक अक्टूबर को अपना पद छोड़ देंगे। आदि गोदरेज की जगह उनके छोटे भाई नादिर गोदरेज, जो अभी GIL के प्रबंध निदेशक (MD) हैं, उनकी जगह लेंगे। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

GIL ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया है कि नादिर गोदरेज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर का भी पद संभालते रहेंगे। कंपनी की ओर से एक जारी बयान में कहा गया है कि आदि गोदरेज कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और चेयरमैन के पद से इस्तीफा देंगे लेकिन वह गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन और गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एमिरेट्स का पद संभालेंगे।

अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए आदि गोदरेज ने कहा कि यह उनके लिए बहुत सम्मान की बात है कि उन्होंने 4 दशक तक कंपनी में काम किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने जो सपोर्ट और गाइडेंस दिया है, उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने सभी टीम मेंबर्स का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने जोश, कमिटमेंट और कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल करने में मदद की।
आदि गोदरेज ने कहा कि मैं अपने सभी बिजनेस पार्टनर्स, शेयरहोल्डर्स, इनवेस्टर्स और कम्युनिटीज का उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे अच्छे साल आगे आने वाले हैं। मैं नादिर और अपनी टीम को इस रोमांचक सफर के लिए बधाई देता हूं।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: कॉल बेल बजने के शक में स्कूल से घर लौट रहे चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई, बेरहमी से मारने का लगाया आरोप
- Deoghar: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व डेढ़ लाख की सोने की चेन छीनने का आरोप, मामला दर्ज
- Deoghar: स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र के अपहरण का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर कार में ले जाने की शिकायत
- दिशा सालियान मौत मामले की जांच पर कोर्ट की निगरानी की मांग, 18 नवंबर को अगली सुनवाई
- Undercover Sting Operation : ‘रिजीम चेंज’ की बहस के बीच चौंकाने वाले खुलासे, बांग्लादेश जैसे आंदोलन की भी ‘इच्छा’



