
Patna: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी क्षेत्र (Bariarpur OP area of Muzaffarpur district of Bihar) स्थित खालीकनगर गौरिहार पंचायत के वार्ड 4 में सड़क किनारे लगाये गये तिरंगे को लेकर मामला गरमा गया है। इस तिरंगे की तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर साफ तौर पर देखा जा रहा है कि तिरंगे में अशोक चक्र की जगह चांद-तारे लगाकर फहराया गया है।

इस तरह के तिरंगे लगाये जाने की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बरियारपुर ओपी प्रभारी चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। विकृत झंडा लगाये जाने का मामला सामने आया है। तस्वीर को सही पाया गया है।

विधिसम्मत कार्य की जा रही है। झंडे को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही कार्रवाई की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुहर्रम का पर्व है। इसे देखते हुए बिहार के सभी जिलों में प्रशासन किसी अप्रिय घटना को लेकर अलर्ट मोड में है। (HS)


