
Deoghar : जसीडीह रेलवे स्टेशन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग कांवरिया की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना 16 अगस्त की है।

घायल कांवरिया को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 17 अगस्त को इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। मृतक का नाम पटेल बाबा बताया गया है और वह छपरा के रहने वाले थे।

उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति नहीं था। मौत के बाद बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण पुलिस ने शव को सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया है। पुलिस मृतक के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है।



