
Jamui(Bihar): बिहार के जमुई जिले में मात्र 10 हजार रुपये नहीं लौटाने के कारण दो इंजीनियर दोस्तों ने शादाब की हत्या कर दी। पुलिस इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के नाम मोहम्मद मोहम्मद आमिर और मोहम्मद संजर हैं जो मृतक शादाब के जिगरी दोस्त हैं।

जमुई पुलिस के अनुसार मात्र 10 हजार रुपए वापस नहीं करने के कारण दोस्तों नहीं दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि उधार की रकम संजर को वापस लौटानी थी। बताते चलें कि बीते रविवार की शाम जमुई शहर के आजाद नगर मोहल्ले में 21 साल के युवक शादाब आलम उर्फ शुड्डू की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने में सफल रही है।

शादाब के हत्या के आरोप में पुलिस ने उसी के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया पिस्टल भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना के दिन दोनों दोस्त बाइक से शादाब के घर पहुंचे थे, जहां से उसे बाइक पर बैठा कर आजाद नगर मोहल्ले लेकर आए। मोहम्मद संजर ने शादाब से अपना पैसे मांगा।
इस दौरान विवाद बढ़ गया और फिर संजर ने पिस्टल निकालकर उसे चार गोलियां मार दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद संजर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि शादाब किसी से पैसा लेता था तो लौटाता नहीं था, जब उसने 10 हजार वापस मांगा तो उसने देने से मना कर दिया और कहा कि तुमको जो करना है कर लो। इसी आवेश में संजर ने अपने साथ ही फांसे उर्फ गुरु के साथ मिलकर शुड्डू को गोली मार दी।


