
Deoghar: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) देवघर आ रहे हैं। पीएम के स्वागत में सोमवार की शाम देवघर शहर में लाखों दीप जलाये जायेंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारी कर ली है। आज की शाम पुरे शहर में दीपोत्सव मनाया जायेगा।

12 जुलाई को एक साथ होनेवाली अनेक ऐतिहासिक शुरूआतों को लेकर देवघर सहित पूरा इलाका भव्य तरीके से सज रहा है। सांसद निशिकांत दुबे के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा टॉवर चौक से लेकर वीआईपी चौक तक दीपों से रौशन किया जायेगा। सभी बीजेपी कार्यकर्त्ता अपने-अपने घरों में दीप जलाएंगे।

भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) की शहरवासियों से अपील है कि प्रधानमंत्री के स्वागत में एक दिन पहले यानि आज की शाम लोग घरों के बाहर कम से कम एक दीया अवश्य जलायें।


