
वाशिंगटन: कोरोना महामारी की चपेट में अमेरिका के स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में आ गए हैं। ऐसा तब हुआ है जब वहां एकबार फिर से स्कूलों को खोला गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह करीब ढाई लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड द चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चों में पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा कोरोना महामारी का असर देखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते करीब 252000 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए। अमेरिका में कोविड से अब तक कुल 50 लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। केवल पिछले महीने की बात की जाए तो 750,000 से भी ज्यादा बच्चों में कोरोना संक्रमण देखा गया है।
कोरोना का ये साप्ताहिक आंकड़ा अब जून की तुलना में लगभग 300 गुना अधिक है, जब एक सप्ताह की अवधि में सिर्फ 8,400 बच्चे ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में बीते सात सितम्बर को एक दिन में कोरोना के 152,393 मामले दर्ज किए गए जबकि महामारी से 1,499 लोगों की मौत हो गई।
जोंस हापकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में रोजाना आने वाले मरीजों का सात दिन का औसत सोमवार को 137270 था। इसी समय पिछले साल यह औसत संख्या 39000 थी। इस तरह पिछले साल की तुलना में रोजाना का औसत तीन गुना ज्यादा हो गया है। अमेरिका में अब तक 53 फीसदी लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। इनमें से 62 फीसदी लोगों को वैक्सीन की एक खुराक ही लग पाई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: माटी का वह बेटा, जो जनआंदोलन की अमिट मिसाल बन गया
- Deoghar : पारिवारिक विवाद में विषपान करने वाले अधेड़ की सदर अस्पताल में मौत
- Giridih News : 6 साल की मासूम के साथ रोजगार सेवक ने किया दुराचार, गिरफ्तार
- Deoghar : 11 वर्षीय छात्र से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी छीनने का मामला, कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज
- श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुम्मा बॉर्डर पर 24 एक्सपायरी स्टिंग की बोतलें जब्त



