धनबाद।
धनबाद में पंचायत उपचुनाव के नौ सीटों के लिए चुनाव हुआ था। जिसमे एक मुखिया पद के लिए, आठ पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुआ था। वही आज मतगणना को लेकर सुबह से ही प्रतियाशियों की भीड़ मतगणना स्थल पर लगाने लगी थी. तीन बजे तक आठ सीटों का नतीजा आ गया था। जिसमे मुखिया पद से कैलाश मोदी ने पहना जीत का सेहरा ।
पंचायत वार्ड सदस्यों ने भी जीत दर्ज की :
कैलाश मोदी को मिला 988 वोट। वार्ड सदस्यों में भी बाँदा पश्चिम से पुतुल गोराई – 96 वोट से जीत दर्ज की.वही पूर्वी टुंडी रूपन से मोहन हांसदा – 987.आमझार बलियापुर से सोनाराम मुर्मू – 183.खरियो तोपचांची वार्ड 12 से भीमसेन पंडित – 157.गेंदनवादिह तोपचांची से बबिता देवी-98.परसबनिया से सपन कुमार महतो – 167.सिन्दूरपुर से लखन मुर्मू – 99 वोट से जीत दर्ज की.वही जीते हुए प्रत्याशियों को धनबाद उपायुक्त ने प्रमाणपत्र दिया। वही जीते हुए उम्मीदवारों ने जीत की ख़ुशी का इजहार किया।अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।