
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

ऐसा तीसरी बार हुआ है जब लाहौर फोर्ट परिसर में मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई है। कांस्य से बनी 9 फीट की मूर्ति पर महाराजा रणजीत सिंह घोड़े पर बैठे हैं और उनके हाथ में तलवार है।

महाराजा की 180 वीं पुण्यतिथि को चिह्नित करने के लिए जून 2019 में लाहौर किले में मूर्ति का अनावरण किया गया था। सिख साम्राज्य के पहले महाराजा सिंह ने करीब 40 वर्षों तक पंजाब पर शासन किया। 1839 में उनकी मृत्यु हो गई।
इससे पहले भी अनावरण के दो महीनों के बाद मूर्ति को तहरीक ए लब्बैक के दो सदस्यों ने तोड़ दिया था। इन दोनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा एक बार और भीड़ ने मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।
उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति का निर्माण वॉल्ड सिटी ऑफ लाहौर अथॉरिटी ने किया था। इसमें यूके आधारित सिख हेरिटेज फाउंडेशन ने इन्हें सहयोग किया था। इन्होंने इस प्रोजेक्ट की फंडिग भी की थी।
इन्हे भी पढ़ें:
- ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: माटी का वह बेटा, जो जनआंदोलन की अमिट मिसाल बन गया
- Deoghar : पारिवारिक विवाद में विषपान करने वाले अधेड़ की सदर अस्पताल में मौत
- Giridih News : 6 साल की मासूम के साथ रोजगार सेवक ने किया दुराचार, गिरफ्तार
- Deoghar : 11 वर्षीय छात्र से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी छीनने का मामला, कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज
- श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुम्मा बॉर्डर पर 24 एक्सपायरी स्टिंग की बोतलें जब्त



