
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के उजाला चौक के पास रविवार को एक कार में मैजिक वाहन द्वारा धक्का लग जाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद कार चालक ने मैजिक चालक अशोक यादव का पीछा कर उसे पकड़ लिया। बताया जाता है कि कार चालक मैजिक चालक को वाहन समेत अपने साथ ले गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। इसी दौरान मामले की सूचना कुंडा थाना पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मैजिक चालक को छुड़ाया तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की।
घटना के बाद पुलिस ने कार और मैजिक दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई।
बताया गया है कि कार चालक देवघर एयरपोर्ट के पास का रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और घटना से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है।


