रांची।
झारखंड में एक बार फिर कोरोना ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
सोमवार को 2475 नये कोरोना पॉजिटिव मिले।इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 40913 हो गये हैं। इनमें 26998 मरीज़ स्वस्थ्य हो चुके हैं और अब राज्य में 13499 सक्रिय मरीज़ बचे हैं जिनका इलाज राज्य के विभिन्न कोविड अस्पताल में चल रहा है।
वहीं, 24 घन्टे में छह लोगों की मौत हो गयी।सभी मौतें पूर्वी सिंहभुम में हुई हैं। वहीं अबतक 416 लोगों को मौत हो चुकी है।
नये मामलों में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम जिले से 630 मरीज़ मिले। वहीं बोकारो से 1, चतरा से 103, देवघर से 43, धनबाद से 1, दुमका से 29, गिरिडीह से 77, गोड्डा से 47, गढ़वा से 57, गुमला से 147, हजारीबाग से 170, जामताड़ा से 49, खूंटी से 7, लातेहार से 96, लोहरदगा से 98, पाकुड़ से 54, पलामू से 127, रामगढ़ से 40, रांची से 263, साहेबगंज से 121, सरायकेला से 36, सिमडेगा से 36 और पश्चिमी सिंहभूम से 210 नये कोरोना मरीज मिले हैं।