देवघर।

सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर बाबाधाम में कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा है. अहले सुबह से ही भक्त बाबा का जलार्पण करने के लिए कतारबद्ध होकर मंदिर की ओर आगे बढ़ रहे हैं.

तीसरी सोमवारी पर कांवरियों की कतार कुमैठा तक पहुँच गयी थी. सुबह से ही बोल-बम के नारे से बाबा नगरी गुंजायमान हो रही है. देश-विदेश से पहुंचे कांवरिया बाबा के जलार्पण को लेकर उत्सुक नज़र आ रहे है. सभी अपनी मनोकामना लिए बाबा मंदिर की ओर बढ़ते नज़र आ रहे है. सुबह से जैसा ही नज़ारा पूरे रुट लाइन का है.

वहीं, तीसरी सोमवारी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं. जिले के आलाधिकारी देर रात से ही व्यवस्था की मोनेटरिंग करते दिख रहे हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती है. ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, हीलियम बैलून से निगरानी रखी जा रही है.


