
New Delhi: 45 केस किया है, एक और सही। कांग्रेस के काले कारनामे,भ्रष्टाचार,देश को बर्बाद करने के दस्तावेज जनता के सामने लाता रहूँगा।भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ये बात उस वक्त कही जब उन्हें कांग्रेस द्वारा लीगल नोटिस भेजा गया है।

दरअसल, एमपी निशिकांत दुबे द्वारा दावा किया गया है निशिकांत दुबे के मुताबिक, “कांग्रेस के बड़े नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से ज्यादा कांग्रेस के सांसद सोवियत रूस के पैसे पर पलते थे. रूस के एजेंट के तौर पर काम करते थे?”

इस दावे के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है।
अब निशिकांत दुबे को कांग्रेस के नेताओं पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा गया है।
पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एचकेएल भगत के पोते व कांग्रेस नेता शिवम भगत ने तमाम आरोपों को गलत को निराधार बताते हुए निशिकांत दुबे को कानूनी नोटिस भेजा है। जिसपर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि लड़ो भाई,मैं तो संसद से सड़क तक लड़ाई ही करता हूँ। कांग्रेस ने अभी तक केवल मेरे और मेरे परिवार के उपर 45 केस किया है,एक केस और सही । लेकिन कांग्रेस के काले कारनामे,भ्रष्टाचार,देश को बर्बाद करने के दस्तावेज जनता के सामने लाता रहूँगा।”


