
Deoghar : देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के खिरवातरी स्कूल के समीप दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने कॉल कर 108 एंबुलेंस को जानकारी दिया। एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को आनन फानन में इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।

जहां देखने के बाद दोनों घायल को इलाज के लिये वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घायलों में सलताफ अंसारी और संजय सिंह के नाम शामिल हैं।
जानकारी देते हुए घायलों ने बताया कि अपने-अपने ड्यूटी पर जा रहे थे। उसी दौरान स्कूल के समीप दोनों के बाइक का संतुलन खो गया और आमने- सामने टकरा गयी।


