
Deoghar News : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के मँझलाडीह पहारिया गांव निवासी दीपक कुमार रजक के एटीएम से 31 जुलाई को 6,000 रुपये की निकासी हो गई।

पीड़ित के अनुसार, उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उनके खाते से रुपये की निकासी कैसे हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं कोई निकासी नहीं की और न ही उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी थी।

घटना के बाद दीपक कुमार रजक ने मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर थाना, देवघर पहुंचकर आवेदन दिया।
उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।
साइबर थाना पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।



