
Deoghar News : बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालु दंपती के मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ितों ने नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बांदा जिला अंतर्गत थाना बदौसा निवासी रामचंद्र सिंह अपनी पत्नी उमा देवी के साथ बाबा मंदिर में पूजा करने देवघर आए थे।

इसी दौरान मंदिर के आसपास अज्ञात चोरों ने दोनों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मोबाइल चोरी की जानकारी मिलने पर रामचंद्र सिंह और उनकी पत्नी उमा देवी ने नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है तथा मोबाइल चोरी में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



