
Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपा गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।

गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

घटना के संबंध में घायल मुकेश राणा के चाचा ने बताया कि वह देवघर में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके भतीजे ने घर में फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे तत्काल देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


