
Ranchi: राजधानी रांची स्थित रिम्स (RIMS) में वैक्सीनेशन (Vaccination) बंद कर दिया गया है। वैक्सीन (Vaccine) नहीं मिलने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। दूसरी ओर शहर के कई टीकाकरण केंद्रों पर भी वैक्सीन की आपूर्ति कम कर दी गई है, जिस कारण टीकाकरण प्रभावित है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 15 जुलाई को झारखंड को कोविशिल्ड का 316980 डोज भेजा था। मांग के हिसाब से वैक्सीन काफी कम पड़ गई। बताया जाता है कि कोविशिल्ड (covishield) का डोज आने के बाद रिम्स को एक भी डोज नहीं दिया गया। इस कारण रिम्स में वैक्सीनेशन बंद कर दिया गया।

वैक्सीन की अगली खेप 21 जुलाई को आएगी।



