
Deoghar:

मंगलवार को देवघर AIIMS के OPD का उद्घाटन हो गया। एम्स में ओपीडी सेवा चालू हो जाने से न सिर्फ देवघरवासियों ने ख़ुशी जताई बल्कि पुरे संतालपरगना के लोगों ने इस बात को लेकर हर्ष व्यक्त किया कि अब उन्हें किसी बिमारी के इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा।

आज संथाल के लोगों के बीच सोशल मीडिया पर देवघर AIIMS के OPD का उद्घाटन ही चर्चा में रहा। लोग अपने-अपने तरीके से ख़ुशी जाहिर करते दिखे।
वहीं बुद्धिजीवियों ने N7india.com से क्या कुछ कहा- पढ़िए …..

शिक्षाविद् श्वेता शर्मा ने कहा: किसी को खोना कभी आसान नहीं होता है और आसपास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाओं की अनुपलब्धता के कारण अपने प्रियजनों को खोने वाले कई लोगों की तरह, मेरे मृत पति की यादें इस दिन मेरे विचारों को भर देती हैं। क्योंकि आज स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर स्थापित किया गया है। AIIMS का खुलना निश्चित रूप से इस क्षेत्र के चिकित्सा परिदृश्य पर दीर्घकालिक प्रभाव डालेगा क्योंकि यहां तक कि सबसे वंचित भी बिना अधिक निवेश के अंतरराष्ट्रीय मानकों की चिकित्सा सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि मैं हमेशा राजनीति में सुरक्षित पक्ष पर एक तटस्थ रुख अपनाती हूं, मैं डॉ निशिकांत दुबे और इस परियोजना को संभव बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने कहा: आज का दिन देवघर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। जैसे देवघर बाबाधाम के नाम से जाना जाता है वैसे ही एम्स हो जाने से अब देश-दुनिया में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पहचाना जायेगा। एम्स जैसे संस्था की शुरुआत से अब न सिर्फ देवघर बल्कि आसपास के झारखण्ड, बिहार व बंगाल के कई जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और इलाज के अभाव में जो जानें चली जाती हैं वो अब नहीं होगा। हर तबके के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा यहां उपलब्ध है। आज न सिर्फ देवघर बल्कि पूरा संथाल परगना एम्स ओपीडी के उद्घाटन से गौरवान्वित हुआ है।

शिक्षाविद् रामसेवक सिंह गुंजन ने कहा: देवघर एम्स के उद्घाटन के साथ ही सम्पूर्ण संताल परगना ही नहीं बल्कि निकटवर्ती बिहार के करीब छ:-सात जिलों एवं झारखण्ड के छोटानागपुर प्रमंडल के कई जिलों की जनता के स्वास्थ्य-हित में एम्स एक अन्यत्तम वरदान साबित होगा। स्वास्थ्य-जनित तनाव से बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इस अन्यत्तम सौगात के लिए केन्द्र सरकार को विशिष्ट साधुवाद तथा जमीन उपलब्ध कराने के लिए झारखण्ड सरकार को धन्यवाद मगर इन सब से इतर एक और शख्स हैं जिनकी चर्चा न हो तो शायद नाइन्साफी होगी और वो शख्स हैं निशिकान्त दूबे, सांसद, गोड्डा संसदीय क्षेत्र। एम्स को देवघर लाने के लिए निशिकान्त दूबे ने जो भगीरथी प्रयास किया वह किसी से छुपा नहीं है। यह उनकी अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए अप्रतीम भेंट है और उनके सतत संघर्ष को देखते हुए उनपर जनता ने खूब आशीर्वाद भी बरसाया है।

संप चेम्बर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज़
संथालपरगना चेम्बर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज़, देवघर के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा: एम्स के OPD का आज शुभारंभ होना देवघर के लिए ऐतिहासिक दिन है। पुरे संतालपरगना के साथ बिहार बंगाल के भी कई ज़िलों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ तो मिलेगा ही साथ ही देवघर की आर्थिक व्यवस्था में भी सहायक सिध्द होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पुर्व स्वास्थ्य मंत्री ह्रषवर्धन जी और अपने दृढ़ संकल्प ,दुर दृष्टि एवं जन सेवा के लिए जाने जानेवाले हमारे सांसद डॉ निशिकांत दूबे जी का संथालपरगना चेम्बर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज़ देवघर आभार प्रकट करती है जिनके सद प्रयास से यह संभव हो सका।

शिक्षाविद् डॉ. एकता रानी ने कहा: आज देवघर में एम्स ओपीडी की शुरुआत होने से बहुत खुश हूँ। देवघर हर क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा लेकिन यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न होने का मलाल हमेशा रहता था। अब किसी भी तरह की इमरजेंसी पर हमें दूसरे जगह जाने की जरूरत नहीं है। देवघर एम्स के लिए प्रयासरत तमाम राजनेताओं व पदाधिकारियों को शुक्रिया। खासकर सांसद निशिकांत दुबे का धन्यवाद, जिनके प्रयास से ये मुमकिन हो पाया है। वही, एक गुजारिश है कि जिस तरह इसकी शुरुआत हुई है वैसे ही भव्य बिल्डिंग के साथ आगे भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलती रहे।

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक ने कहा: चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पिछले 4 महीनों से तैयार इन सुविधाओं को आखिरकार जनता को समर्पित कर दिए जाने पर खुशी व्यक्त करती है और एम्स प्रबंधन एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद देती है। अगस्त में ही देवघर में एम्स की घोषणा हुई थी और यह महज संयोग ही है कि अगस्त माह में ही 24 अगस्त 2021 को एम्स में ओपीडी सेवाओं का उद्घाटन हो रहा है। देवघर में एम्स लाने में बहुमूल्य प्रयासों और प्रगति की निरंतर मोनिटरिंग करते रहने के लिए स्थानीय सांसद डा. निशिकांत दुबे जी के प्रति विशेष आभार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देवघर में इस बड़े स्वास्थ्य सुविधा वाली सौगात के लिए धन्यवाद।
Also Read:
- …. हर तस्वीर बयां करती है…
- Girdih : हथियार के बल पर युवक से 1.20 लाख रुपये की लूट
- जनता को समर्पित ‘नमो एम्बुलेंस’: सोमवार को सांसद निशिकांत करेंगे नमो एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ
- बाबाधाम पूजा करने आये चार साइबर अपराधियों को देवघर पुलिस ने धर दबोचा
- Deoghar : मृतका की मां ने कथित पति शहादत शेख पर हत्या का आरोप लगाते हुए नगर थाना में दर्ज कराई FIR


