
Deoghar : देवघर के सारठ थाना क्षेत्र के नैयाडीह गांव की कई महिलाएं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गईं।

ठगी का पता चलने के बाद सभी पीड़ित महिलाओं ने देवघर साइबर थाना पहुंचकर संयुक्त आवेदन सौंपते हुए मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे साइबर माध्यम से ठगी की गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी महिलाएं एकजुट होकर साइबर थाना पहुंचीं और पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी किस माध्यम से की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। साथ ही संबंधित साइबर नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।



