
Deoghar Cyber Crime News : महाराष्ट्र के एक IPS अधिकारी के एक रिश्तेदार जो पेसे से डॉक्टर हैं. उनसे 6 से 7 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में धनबाद साइबर थाना पुलिस ने देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र से एक एपीके फाइल डेवलपर के साथ साथ खाता से अवैध रुप से रूपये भी निकालने वाले को गिरफ्तार किया है।

विशेष सूत्रों कि माने तो गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के दोनीहरी निवासी अमित कुमार दास के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार दास एपीके फाइल डेवलपर के साथ साथ खाता से अवैध रूप से रुपया भी निकालने का काम करता था।

उसकी तलाश में धनबाद साइबर थाना पुलिस पिछले चार दिनों से देवघर में कैंप कर रही थी। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के एक आईपीएस अधिकारी के एक डॉक्टर रिश्तेदार के साथ 6 से 7 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में धनबाद से पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस एपीके फाइल डेवलपर की तलाश में जुटी थी।
सूत्रों कि माने तो इसी क्रम में धनबाद साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित कुमार दास को कुंडा थाना क्षेत्र के दोनहरी से गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अब तक धनबाद साइबर थाना पुलिस और देवघर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दोनों जिलों की पुलिस फिलहाल मामले पर चुप्पी साधे हुए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है।


