
Deoghar: देवघर-दुमका मुख्यमार्ग पर मंगलवार को एक कार एवं ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में ऑटो पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायल का नाम रमेश कुमार है जो चोपामोड़ स्थित जेप -5 का कर्मी है। उसे इलाज के लिये गंभीरावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की बावत बताया जाता है ऑटो मोहनपुर की ओर से देवघर आ रहा था। जबकि कार दुमका की ओर से आ रही थी। उसी दौरान एक बस चालक द्वारा दोनों वाहनों को चकमा दे दिया। जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो और कार में आमने सामने टक्कर हो गयी।

घटना के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो पर सवार रमेश कुमार को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, जानकारी मिलते ही रिखिया पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।



