जमशेदपुर:

जमशेदपुर में बीती रात एक विवाहित महिला को उसके पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दोमुहानी नदी पर बने ब्रिज से उठाकर उस महिला को नदी के पत्थर पर फेंक दिया। जिससे महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाद महिला के पति और उसके दोस्त फरार है. मामला कपाली थाना क्षेत्र के कमार गोडा की है. जहाँ महिला की लव मैरेज राजेश महतो के साथ 2016 में हुई थी. जिसके बाद से ही उसके पति पैसे की मांग करता था. जिससे पैसे नही दिए जाने से दोनों में अनबन बना रहता था. महिला ने बताया कि कल साथ मे उसके पति ने घुमाया फिराया और रात में उसे उठाकर नदी के किनारे फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी. अनजान लोगों ने एबुलेंस बुलाकर उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। पत्थर में चोट लगने के कारण महिला की हालत खराब है.

इधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छान बिन कर रही है. पति और उसके दोस्त की तलाश कर रही है. पुलिस का मानना है कि पति और उसके दोस्त ने मिलकर जघन्य अपराध किया है,जिससे वो जल्द ही पकड़ा जाएगा।


