
Deoghar : यात्रियों के बस से सोमवार सुबह हजारों की चोरी कर ली गई। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के जालौन जिला के आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव निवासी रविकांत दुबे का कहना है कि वह गाड़ी का चालक है।

वह गाड़ी पर यात्रियों को लेकर पूजा करने देवघर आया था। उसने शीतल मल्लिक रोड बिलासी टाउन में गाड़ी को खड़ृा था।

उसके बाद सभी लोग पूजा करने मंदिर चले गए। इस दौरान पीछे से चोरों ने बस में घुसकर करीब 23 हजार रुपया नकद चोरी कर लिया।
वापस लौटने पर उन्हें चोरी के बारे में पता चला। घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



