
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बरसतिया गांव निवासी महेश्वर यादव साइबर ठगी का शिकार हो गए।

बताया गया कि उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात लिंक भेजा गया था। लिंक देखने के बाद उन्होंने उसे टच कर दिया, जिसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से 3800 रुपये कट गए। खाते से राशि कटने का मैसेज मिलने पर महेश्वर यादव को ठगी का एहसास हुआ।

उपरांत वे साइबर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराया। साइबर अपराधियों द्वारा इन दिनों व्हाट्सएप लिंक भेजकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
पुलिस और साइबर विशेषज्ञ लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखें।
जरा सी लापरवाही से बैंक खाते से रकम गायब हो सकती है।


