
Deoghar News : पत्नी से लड़ाई कर एक युवक ने घर के पास लगे ट्रांसफर्मर को गुस्से में पकड़ लिया। इस हादसे में वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर नंदन पहाड़ रोड बरमसिया मोहल्ले का रहने वाला है।

घटना के संबंध में घायल छोटू कुमार के भाई रमेश सिंह ने बताया कि उसके भाई का अपने पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
इस कारण गुस्से में आकर उसके भाई ने घर से कुछ दूर पर लगे ट्रांसफर्मर को पकड़ लिया। इस कारण उसे जोरदार करंट लगा और वह बेहोश हो गया।
उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


