Deoghar : 19 अक्टूबर 2026 की रात रांगा मोड़ के समीप करीब 25 वर्षीय रोशन यादव, पिता नागेश्वर यादव, पता रांगा मोड़, थाना नगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के संबंध में मृतक के पिता नागेश्वर यादव के बयान पर नगर थाना कांड संख्या 421/26, दिनांक 20/10/2026 को धारा 103(1)/61(2)(a)/BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कांड के अनुसंधान के दौरान प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान एवं अनुसंधान के आधार पर सुमन यादव, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद यादव, ग्राम बाघमारा, थाना जसीडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक के घर पर दुर्गापूजा की नवमी के अवसर पर शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी के दौरान ही पूर्व में हुए एक मारपीट के मामले को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।
इसी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना घटित हुई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सुमन यादव का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी रहा है।



