
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र निवासी दो बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। इस सिलसिले में महिला के पति के बयान पर मोहनपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

उसका कहना है कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। इस शादी से एक आठ और दूसरा छह वर्ष का बेटा है। वह खुद राज मिस्त्री का काम करता है। वह काम करने घर से बाहर गया था। लौटकर आया तो पत्नी घर पर नहीं थी। बेटों से पूछने पर बताया कि मां केक लाने मोहनपुर बाजार गई है। उसके बाद उसकी पत्नी लौटकर नहीं आई।

कहा कि काफी खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। लोगों से पूछने पर पता चला कि निकेश कुमार यादव नामक युवक उसकी पत्नी को अपने साथ भगाकर ले गया है।
पुलिस लापता महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


