
Deoghar: देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमला पंचायत के माझीडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पैसों के विवाद में एक सनकी बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जाता है कि पैसों के विवाद में मंगलवार रात के करीब तीन बजे पिता मुलिन्द हेंब्रम (70) और छोटे बेटे लुखिराम हेंब्रम के बीच विवाद हुआ। जिसमें लुखिराम द्वारा पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। जिससे मुलिन्द गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के सारठ सीएचसी ले जाया गया। जहां बुधवार शाम करीब चार बजे चिकित्सक डॉ जियाउल हक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर , पिता मुलिन्द हेंब्रम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर चितरा पुलिस तत्काल गांव पहुंची और आरोपी पुत्र लुखिराम हेंब्रम को गिरफ्तार कर लेकर थाना ले आई।
पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


