
Deoghar: देवघर के डीएवी स्कूल के पास बड़ा हादसा हुआ है। जहां जैप 5 के अनियंत्रित बस की टक्कर से एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि दो बच्चो की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

मृतका का नाम ऋषिका कुमारी है। जो संत फ्रांसिस स्कूल 9वीं की छात्रा है। दोनों घायल का नाम प्रियांशु मंजुल और दिविषा है। सभी बड़ा बाजार के रहने वाले हैं। तीनो स्कूटी से स्कूल जा रहे थे तभी बस ने टक्कर मार दी।

बताया जा रहा कि सुबह बड़ा बाजार निवासी राकेश कसेरा अपने स्टाफ के द्वारा घर के तीन बच्चो को स्कूल पहुंचाने के लिए स्कूटी से निकला था। दो बच्चे को डीएवी स्कूल में छोड़ने के लिए रुका था तभी पीछे से आ रही जैप की बस ने धक्का मार दिया जिससे स्कूटी सवार तीनो बच्चे घायल हो गये। आनन फानन में तीनों बच्चो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने 9वी कक्षा की छात्रा ऋषिका कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वही दो अन्य बच्चो का इलाज किया रहा है।
स्थानीय लोग बस मोहनपुर जैप 5 कैम्प का बता रहे हैं। इधर, घटना से आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। घटना की सूचना मिलते ही देवघर एसडीपीओ सदल बल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर भीड़ को काबू करने की कोशिश की गयी। भीड़ इतनी उग्र थी कि काबू करने के लिए प्रशासन द्वारा लाठियां भी बरसानी पड़ी।
एसडीपीओ ने कहा कि स्कूल जा रहे बच्ची की जैप की बस से धक्का लगने से मौत हो गयी है। जिसको लेकर बस ड्राइवर पर विधिवत कानूनी करवाई की जाएगी। वही बस के फिटनेस को लेकर उन्होंने बताया कि बस का फिटनेस और अन्य पेपर नहीं है। जिसका संज्ञान लिया गया है और सरकार से नई गाड़ी की मांग की जाएगी। इसके साथ ही पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।


