
Deoghar : देवघर टाउन थाना क्षेत्र के बिलासी मोहल्ले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस संबंध में सूर्य शेखर, जो एक सेवानिवृत्त वायु सेना कर्मी हैं। उन्होंने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि वे 20 अप्रैल 2026 अपनी पत्नी के साथ दिल्ली गए हुए थे। 9 मई 2026 को वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके घर में चोरी हो चुकी है।

पड़ोसियों से पूछताछ और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि 22 अप्रैल की रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्ति मुख्य गेट से घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
बताया गया है कि आरोपी अपने साथ डीवीआर भी ले गए ताकि कोई साक्ष्य न बचे। इतना ही नहीं, 23 अप्रैल की रात को भी चोरों ने दोबारा घर में प्रवेश कर तीनों अलमारियों को तोड़ दिया और सामान की छानबीन कर कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए।
चोरी गए सामान में सोने-चांदी के आभूषण, करीब 60 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक, चेकबुक, वोटर आईडी, पैन कार्ड, 315 बोर का 56 कारतूस, टीवी, मिक्सर-ग्राइंडर, साड़ियां समेत कई घरेलू सामान शामिल हैं।
पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


