
Jasidih: आगामी छठ पूजा को लेकर ट्रेन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वी रेलवे की ओर से पटना और पूरी के बीच छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन आगामी 13 नवंबर से किया जाएगा।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीड़ के कारण रेल प्रशासन ने 08449 अप पूरी पटना स्पेशल ट्रेन पूरी स्टेशन से 23.30 बजे खुलकर 15 नवंबर को 2.30 बजे पटना पहुंचेगी।

08450 डाउन पटना पूरी स्पेशल ट्रेन 18.00 बजे पटना से खुलकर दूसरे दिन 8.45 मिनट पर पूरी पहुंचेगी।
यह ट्रेन पूर्वी रेलवे क्षेत्र के दनकुनी बर्धमान दुर्गापुर आसनसोल चितरंजन मधुपुर और जसीडीह स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी स्लीपर और ए सी उपलब्ध होगी।


