
Deoghar: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को आगामी श्रावणी मेला, 2026 (Shravani Mela 2026) के दौरान श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एम्स के अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

इसके अलावा बैठक के दौरान श्रावणी मेला के समय एम्स के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आपातकालीन स्थिति के लिए एम्स में विशेष वार्ड और 15 बेड आरक्षित रखने पर सहमति बनी। साथ ही किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए जिला प्रशासन और एम्स के बीच एक ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ (QRT) के गठन पर चर्चा हुई।

आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की दिशा में दोनों ओर से नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया और तैयारियों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा मेडीकल सुपरिटेंडेंट, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग व एम्स के अधिकारी आदि उपस्थित थे।


