
Deoghar: शिवरात्रि मेला 2026 में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को रख-रखाव कार्य होना है।

कॉलेज पीएसएस से 11 केवी शिवगंगा फीडर व पीएसएस डाबरग्राम से 11 केवी सिटी-1 फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा।

इससे शिवगंगा क्षेत्र, लक्ष्मीपुर चौक, भारती होटल, मानसिंघी, शिवराम झा चौक, हिंदी विद्यापीठ, बड़ी मस्जिद, पटेल चौक, जलसार चौक, टावर चौक व आजाद चौक आदि में बिजली बाधित रहेगी।
यह जानकारी बिजली विभाग के एई लव कुमार ने दी।


