
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी राम मंदिर मोहल्ला में पटाखा फोड़ने के क्रम में एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया।

आनन- फनन में परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे इलाज के लिये भर्ती कर दिया। झुलसे किशोर का नाम आर्रब केशरी है।

बताया जाता वह रविवार की दोपहर को पटाखा फोड़ रहा था। उसी क्रम में उसका चेहरा और हाथ गंभीर रूप से झुलस गया।



