Deoghar: देवघर जिले के प्रतिभाशाली कुश्ती प्रशिक्षक दशरथ महथा का चयन झारखंड फ्री स्टाइल कुश्ती टीम (Jharkhand Wrestling Team) के कोच के रूप में किया गया है।

दशरथ 27 से 30 अप्रैल 2026 तक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि दशरथ महथा का प्रांतीय टीम में चयन जिले और राज्य के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में झारखंड की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि दशरथ महथा एक प्रतिभावान खिलाड़ी रहे हैं और कुश्ती की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने कहा कि जूनियर खिलाड़ियों के कोच के रूप में यह उनकी पहली नियुक्ति है, जो उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।



