Reported By : Jaydev Kumar

Pakud: पाकुड़ सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का सफल ऑपरेशन कर जच्चा और बच्चा की जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ्य है और चिकित्सकों की निगरानी में हैं।


गर्भवती महिला साहिबगंज जिले की रहने वाली है। गर्भवती महिला को परिजनों ने पहले साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां चिकित्सकों ने यह कहकर इलाज करने से इनकार कर दिया कि यहां कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके बाद में महिला को पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पाकुड में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति नाजूक थी। डाक्टर सहित स्वास्थ कर्मी ने अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने फर्ज को पूरा किया।


डाॅ0 शंकर लाल मुर्मू , डाॅ0 डोमिनिका मुर्छक, डाक्टर अमित के अलावे एएनएम इंदु ठाकुर, उषा प्रियंका की टीम द्वारा महिला का ऑपरेशन शुरू किया गया। चिकित्सकों एवं कर्मियों के सामूहिक प्रयास से न केवल ऑपरेशन सफल हुआ बल्कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य भी है।
आपको बता दें कि पाकुड़ सदर अस्पताल में कोरोना पाॅजीटिव गर्भवती महिला का चौथा ऑपरेशन है। इसके पूर्व 2020 में एक ऑपरेशन किया गया था। वही 2021 में तीन ऑपरेशन कोरोना पाॅजीटिव गर्भवती महिला का चिकित्स्कों दवाई किया गया है।
पूरे टीम को पाकुड़ सिविल सर्जन ने बधाई दी है। चारो तरफ पाकुड़ स्वास्थ्य टीम की लोग प्रशांसा कर रहे हैं।


