बोकारो।

एक युवक का शव पुलिस ने उसके घर के पीछे बने कुएं से बरामद किया. मृतक प्रमोद कुमार मुर्मु तीन भाई में मंझला था. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेज दिया है.

घटना जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड बालीडीह स्थित रोहनिया टांड गांव की है. बताया जा रहा है कि बीते रविवार को वह रात में खाना खाकर सो गया औऱ परिजन भी अपने कमरो में सोने चले गए. फिर पता नहीं कब ये घर के पीछे बने कुएं मे जा गिरा. सुबह जब परिजन कुएं की ओऱ गए तो प्रमोद को अंदर पानी में गिरा पाया. हल्ला होने पर स्थानीय ग्रामीण में जुटे और फिर मामले की जानकारी स्थानीय जरीडीह थाना को दी गयी. जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणो के सहयोग से शव को खटिया के सहारे बाहर निकाला गया.


मृतक के हाथ में राखी भी बंधे मिले हैं. परिजन बता रहे है कि वह रात में नशा में था और किसी समय घर के पीछे बने कुए के पास गया होगा और फिर अंदर जा गिरा। कुएं से शव निकालने के बाद जो स्थिति दिख रही है उससे यह तो स्पष्ट है कि माथे में चोट के कारण वह पानी में बेहोश हो गया और फिर उसकी मौत हो गयी. क्योंकि कुएं में पानी तीन से चार फीट ही बतायी जा रही है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मौके पर पहुंचे अधिकारी ने कहा कि परिजनो का बयान ले लिया गया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.


