
Deoghar: गुरुवार सुबह करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब पांच से छह दुकानें इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर राख हो गए।

घटना देवघर-मधुपुर अंतर्गत बुढ़ई चौक के समीप की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार,आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की,लेकिन आग की लपटें काफी तेज होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर और देवघर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं।

थाना प्रभारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह की है जिसमें 5–6 दुकानों के जलने की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
वहीं 5 से 6 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गयी है जिसमें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को संभावना बताई जा रही है।

प्रशासन व पुलिस जांच में जुटी हुई है, फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।



