
Deoghar News : एपीके फाइल डाउनलोड कराकर महिला को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित झौसागढ़ी मोहल्ला की रहने वाली पीड़ित महिला ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता का कहना है कि आनलाइन माध्यम से उसने कुछ सामान की शापिंग की थी। सामान ट्रांसपोर्ट से आने वाला था। पता करने के लिए उसने गूगल के सर्च इंजन पर जाकर ट्रांसपोर्ट की खोज की। ट्रांसपोर्ट का नंबर मिलने पर उसने संबंधित फोन पर संपर्क स्थापित किया।

फोन पर उसे सामान रिसिव करने से पूर्व एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा गया। महिला सामने वाले की बात में आकर एपीके फाइल डाउनलोड कर ली।
एपीके फाइल डाउनलोड करने के कुछ ही देर बाद उसके खाते से 2700 रुपये की अवैध निकासी कर उसी राशि से फिल्पकार्ड से शापिंग कर लिया ।
ठगे जाने का एहसास होने पर महिला साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना की पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


