
Deoghar: श्री श्री शीतला पूजा समिति द्वारा नगर कल्याण हेतु माता शीतला की वार्षिक पूजा काफी धूम धाम से मनाया गया। इस साप्ताहिक पूजा की शुभारंभ बिते 30 मार्च को हुआ था।

प्रत्येक दिन मां की विशेष पूजा के साथ साथ चंडी पाठ होता रहा और आज मंगलवार को माता की भव्य वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को मन्दिर में पूजा अर्चना करते देखा गया।

कार्यक्रम को लेकर समिति के पुराने सदस्य शंभु प्रसाद केसरि ने बताया की माता शीतला की पूजा पिछले आठ दिनों से जारी था, प्रत्येक दिन चंडी पाठ वगेरह होता रहा और आज मंगलवार को माँ की भव्य वार्षिक पूजा हो रही है। इसी क्रम में संध्या के समय माता शीतला की भव्य श्रृंगार की गई ततपश्चात केसरवानी आश्रम में कन्या पूजन और भोजन का आयोजन किया गया।
वहीं मौके पर पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने कहा कि हमलोग प्रत्येक वर्ष माँ की वार्षिक पूजा के लिए शीतला मन्दिर पहुंचते हैं बहुत शांति और आनंद की अनुभूति होती है। पूजा को लेकर मंदिर को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया था पूरा वातावरण मां की भक्ति में लीन दिखा। वहीं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर समिति के सदस्य लगातार मन्दिर की भीड़ को संभालते दिखे।
इस आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने में समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद केशरी, सचिव अनिल केशरी,अमरनाथ दास, लसुनील कुमार केशरी, वार्ड नं:12 के वार्ड पार्षद अनूप कुमार बर्णवाल,गोपाल शर्मा, अनिल गुप्ता, महेश, सिद्धार्थ केशरी, नितेश केशरी, अजीत केशरी, जय प्रकाश गुप्ता, नवीन केशरी, संजय वर्मा, रवींद्र केशरी, नरेश कुमार केशरी सहित समिति के कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।







