
Deoghar: एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ जिले की पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत जनवरी से अब तक जिले में 727 साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं उनके पास से पुलिस ने 1138 सिम कार्ड व 894 मोबाइल फोन बरामद किया है। वहीं 267 सिम कार्ड के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब एप पर साइबर ठगी का शिकायत दर्ज है।

पुलिस ने इस मामले में सात साइबर ठगी के आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन 08 सिम कार्ड बरामद किया गया है।
दो सिम कार्ड के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब एप पर आन लाइन ठगी से जुड़ी शिकायत दर्ज है। पकड़े गए आरोपितों में संतोष कुमार दास, कुलदीप दास साकिन चरपा थाना मधुपुर, फैजान अंसारी, शम्स तबरेज अंसारी, रियाज अंसारी साकिन कपसा थाना सारठ और बलराम कुमार दास साकिन पनियारा थाना पथरोल के नाम शामिल हैं।
जेल गये सभी आरोपित पीएम किसान योजना के लाभूकों को फर्जी लिंक भेजकर, तथा फर्जी पेटीएम और फोन पे केयर पदाधिकारी बनकर ठगी का काम करते थे।
इस आरोपितों को सारवां थाना क्षेत्र के झारखंडी जंगल से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में साइबर थाना के पुनि त्रिलोचन तमसोय, पुअनि विरेन्द्र उरांव सहित जवान शामिल थे।


