
Deoghar: सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मंगलवार की देर रात को मौत हो गई। मृतक का नाम 35 वर्षीय लोचन यादव है जो मधुपुर थाना क्षेत्र के चक नावादा का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि मृतक पीकअप वैन चलाने का कार्य करता था। वह किसी पार्टी का पीकअप प्रचार वाहन चला रहा था। मंगलवार की शाम को कुंडा- मधुपुर मुख्य मार्ग पर स्थित रौशन मोड़ के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही और तेजगति से वाहन चलाते हुए उसके पीकअप वैन में धक्का मार दिया और फरार हो गया।

घटना के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये कुंडा स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उसकी हालत गंभीर होने के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।



