
Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपनन सीता होटल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही सदर अस्पताल पहुंचे।

मृतक कि पहचान पहचान झिलुवा चांदडीह निवासी नरेश तांती के रूप में किया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नरेश संबंधी के यहां निमंत्रण में गया था।
वहां से लौट के क्रम में खोरीपनान के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और घटनास्थल से वाहन लेकर चालक फरार हो गया।
परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के पपरिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


