
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. 8 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया है.

ईडी की टीम ने पंकज मिश्रा को लगातार दो बार समन जारी किया था, लेकिन स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. आज पंकज मिश्रा सुबह 11:00 बजे झोला में कई कागजात लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे थे. लम्बी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है .

इससे पहले ईडी ने साहेबगंज में पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के बैंक खातों को सीज किया था. ईडी की टीम ने 36 करोड़ से अधिक रुपये को इस मामले में सीज़ किया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी डहू यादव से मंगलवार को ईडी की टीम पूछताछ करनेवाली थी, लेकिन डहू यादव ने अपनी मां के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे. ईडी की टीम आज डहू यादव और पंकज मिश्रा दोनों से एक साथ पूछताछ करने वाली थी.



