देवघर।
देवघर शहर में पहली बार चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा का आयोजन हो रहा है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा देवघर शहर में पहली बार चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
नन्दन पहाड़ के नजदीक स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर को परीक्षा सेंटर बनाया गया है। जहां पहले दिन सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा का आयोजन हुआ।
जानकारी हो कि 21 नवंबर 2020 से 14 दिसंबर 2020 तक CA की परीक्षा का आयोजन होगा। 21 नवंबर को पहली परीक्षा आयोजित हुई। देवघर के परीक्षा केंद्र डिवाइन पब्लिक स्कूल में न सिर्फ देवघर शहर बल्कि आसपास के अभ्यर्थी भी परीक्षा देने पहुंचे।
यहां परीक्षा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए देवघर शहर के दो सम्मानित सी.ए और एक बाहर से आए हुए सिनियर सी.ए को जिम्मेदारी दी गयी है। पहले दिन भी सफलतापूर्वक परीक्षा संचालन में तीनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत डिवाइन पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने सभी तरह की औपचारिकताओं को पूरा करते हुए नियमों का सुचारू रूप से निर्वहन किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर तक किया जाएगा।