
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांधीनगर में एक 35 वर्षीय महिला की हत्या कर उसके पति के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका का नाम रानी देवी पति अजय कुमार है। जो साहेबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र के मुर्गीटोला कि रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार, मृतका देवघर मे रहकर दाई का काम करती थी और बच्चे का पालन-पोषण करती थी। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जाती है।

पड़ोस के लोगों ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह बच्चों की रोने की आवाज आई तब वह लोग उसके दरवाजे के पास पहुंचे। उपरांत खिड़की के पास झांक कर देखा तो महिला का खून से लतपथ शव पड़ा हुआ था और बच्चे रो रहे थे। तुरंत स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना शनिवार की अहले सुबह नगर थाना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पुलिस मृतका के पति की तलाश में जुट गई है।
मृतका को दो छोटी छोटी बच्ची है। बताया जाता है कि पिछले एक सप्ताह से वह उक्त मकान में किराए पर रह रही थी।


